ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने किया छठ घाट का निरीक्षण…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटशिला : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए घाटशिला के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया. ग्रामीण एसपी श्री गर्ग घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के साथ मऊभंडार छठ घाट पहुंचे एवं वहां की तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अरुणोदय छठ पूजा समिति, मऊभंडार के महासचिव नवल सिंह से साफ-सफाई एवं सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. ग्रामीण एसपी ने तैयारी को देख कर कमेटी के सदस्यों की सराहना की. इस मौके पर इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, रणविजय शर्मा, गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी, मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार, मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  हथियार के दम पर पाइपलाइन का काम रुकवाया, ठेकेदार में दहशत, FIR दर्ज

Thanks for your Feedback!

You may have missed