जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में बी.बी.ए., बी.सी.ए. एवं बी.एस.सी. आई. टी. के नये सत्र 2023-27 के विधार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय के वोकेशनल विभाग के बी.बी.ए., बी.सी.ए. एवं बी.एस.सी. आई. टी. के नये सत्र 2023-27 के विधार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम को महाविद्यालय के आडियो विजुअल हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ सत्यप्रिय महालिक, एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के प्राक्टर एवं महाविधालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एम.ए. खान जन्तु सर ने पौधे को पानी देकर कर प्रारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन बी.बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अपूर्वा भारती कर रही थी। परिचय संबोधन वोकेशनल विभाग के सहायक प्राध्यापक  अमर नाथ सिंह ने दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने बताया कि बी.बी.ए. इस सत्र से 4 साल का हो गया है, विधार्थी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विधार्थियों को बताया की महाविद्यालय के नियमों से कोई भी विधार्थी समझौता नहीं करेंगे। विधार्थी जौब करने के बजाय जौब देने वाले बने उन्होंने बताया कि साल भर अच्छे से पढ़ कर ही सभी विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते। वोकेशनल शिक्षा में अनुशासन एवं‌‌ निरंतरता की आवश्यकता है। डॉ एम.ए.खान ने बताया कि गणित में हम गणित पढ़ाने के लिए दो विधियों का उपयोग करते हैं, इंडक्शन एवं डिडक्शन । डिडक्शन का मतलब ऊपर से नीचे जाना एवं इंडक्शन का मतलब नीचे से ऊपर जाना। इस कार्यक्रम का नाम इंडक्शन बहुत सोच समझ कर दिया गया है। आज से आप सभी को आज आप जहां भी हैं वहां से ऊपर जाना है। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कशिश कुमार ने दिया इसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में वोकेशनल विभाग से कशिश कुमार, सोमनाथ परेया, विवेक सिंह उपस्थित थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed