बिजली की किल्लत के कारण रात में छत पर सो रहा था पूरा परिवार , इधर चोर नकद 65000 रुपये, एक स्कूटी समेत करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा के सामान लेकर फरार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिजली विभाग की लापरवाही कहें या बिजली की किल्लत के कारण गैर टिस्को क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को इन दिनों भारी परेशानी हो रही है. गर्मी की वजह से ही उलीडीह राजेंद्र नगर के रहनेवाले शंभू कुमार झा परिवार समेत गुरुवार की रात छत पर सो रहे थे. इस बीच चोर घुस गये और कमरे से नकद 65000 रुपये, एक स्कूटी समेत करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा के सामान लेकर फरार हो गये.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्कूटी पर ही सामान लेकर भागे चोर

घटना के बारे में शंभू का कहना है कि जब चोर सामान की चोरी कर घर से बाहर निकले थे तब उनकी पत्नी की आंख खुल गयी थी. उसने देखा था कि स्कूटी पर सामान लादकर दो चोर जा रहे थे. इसके बाद उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली.

चार दिनों पूर्व ही खरीदी थी टीवी-मोबाइल

शंभू झा का कहना है कि उन्होंने अभी 4 दिनों पूर्व ही एलइडी टीवी और मोबाइल खरीदी थी. चोरों ने उन्हें बड़ा झटका दिया है. घटना के बाद शंभू ने इसकी जानकारी सबसे पहले भाजपा नेता विकास सिंह को दी. इसके बाद विकास सिंह ने इसकी सूचना थाने के पुलिसवालों को फोन कर दी. बाद में पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed