आदित्यपुर: पीएम आवास के लाभुक से मांगी रंगदारी, पीड़ित पहुँचा आदित्यपुर थाना, जाँच में जुटी पुलिस….

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम वार्ड संख्या एक सपड़ा निवासी मकडु मंडल से प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने पर 20 हज़ार रंगदारी की मांग की गई है. मामले को लेकर पीड़ित ने अपनी विधवा मां के साथ थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या एक सपडा निवासी मकरू मंडल ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया है की वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक हैं. जिसके तहत इनकी पत्नी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन हुआ है. अपने जमीन पर पीएम आवास निर्माण कराने से पूर्व छत की ढलाई से पहले स्थानीय जोगेंद्र मंडल उर्फ जग्गू नामक व्यक्ति ने काम मे अड़ंगा लगाते हुए रंगदारी की मांग की है.

 

वही पीड़ित ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया है कि रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति ने पैसे नहीं देने पर नगर निगम से भी मिलने वाले पैसे को रुकवाने की बात कही है. इनके अनुसार जोगेंद्र मंडल ने थाना और नगर निगम में भी सांठगांठ होने की बात कही है. मामले को लेकर पीड़ित ने अपनी विधवा मां के साथ थाना में लिखित शिकायत की है.पीड़ित की लिखित शिकायत मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

See also  94.60% अंक लाकर छात्रा ने रचा स्कूल इतिहास, टॉपर बनकर सबको किया गौरवान्वित

Thanks for your Feedback!

You may have missed