जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में छात्राओं को फैलोशिप देने की हुई शुरुआत

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में छात्राओं को फैलोशिप देने की शुरुआत की गयी है. इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जहां यथासंभव प्रयास किया जा रहा है, वहीं छात्राओं में भी उत्साह है. विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर व पीएचडी तक की छात्राएं इस फैलोशिप का लाभ उठा सकती हैं. बीएड और एमएड की छात्राओं को भी यह फैलोशिप मिलेगी.उन्होंने बताया कि छात्राओं को यह फैलोशिप हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की ओर से उपलब्ध करायी जा रही है. इस फैलोशिप का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है. प्रथम चरण में इस फैलोशिप के लिए करीब एक हजार छात्राओं ने आवेदन कर दिया है. इसके प्रति छात्राओं में रुचि को देखते हुए कंपनी की ओर से द्वितीय चरण भी आरंभ किया जा रहा है. इस दौरान और भी छात्राएं आवेदन कर सकेंगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई शुरू, तालाबों से हटाए जा रहे कचरे और झाड़ियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed