पारिवारिक विवाद में पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नया बस्ती रोड नंबर 2 में पारिवारिक विवाद में सुभाष राम ने अपनी पत्नी सरिता देवी की हत्या कर दी. सुभाष ने सरिता का गला दबाकर उसकी हत्या की. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष राम को हिरासत में ले लिया है जहां उसे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि सुभाष और उसकी पत्नी सरिता के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. दोनो आपस में झगड़ते रहते थे. आज दोपहर दोनो के बीच फिर से विवाद हुआ जिसके बाद आवेश में आकर सुभाष ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया. बेहोशी के हालात में परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मिलकर कुलवंत सिंह बंटी ने दी बधाई

Thanks for your Feedback!