पीएम मोदी ने अपने आवास पर पीएमओ में काम करने वाले कर्मचारियों की बेटियों से बंधवाई राखी, उपहार में दिया तिरंगा, ट्विटर पर फोटो किया शेयर

0
Advertisements

देश: राखी के पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियो को बधाई दी। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज रक्षाबंधन का पर्व खास अंदाज में मनाया है। पीएम मोदी ने अपने आवास पर इस बार कुछ खास बच्चियों के साथ रक्षा का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया है। उन्होंने PMO कर्मचारियों की बेटियों से राखी बंधवाई है। जिसका वीडियो में भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी-छोटी बच्चियां पीएम मोदी को राखी बांध रही है। पीएम मोदी की कलाई में बहुत सारी राखी बंधी दिखाई दे रही है। इस दौरान पीएम मोदी बच्चियों से बात भी करते हुए दिखाई दे रहे है और उनका हालचाल भी पूछ रहे है।

इस बार का पीएम मोदी का रक्षाबंधन इसलिए भी खास था क्योंकि ये बच्चियां प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में काम करने वाले सफाईकर्मियों, चपरासी, माली, ड्राइवर आदि की बेटियां थीं। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी कुछ खास तस्वीर भी साझा की है। जिसमें कुछ बच्चियां उन्हें राखी बांध रही है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, इन युवाओं के साथ एक बहुत ही खास रक्षाबंधन…।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।

 पीएम मोदी ने बच्चों को बांटे तिरंगे

बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को बढ़ावा देने के लिए हर बच्चे को तिरंगा दिया। इसके साथ ही हाथों में तिरंगा लिए बच्चे काफी खुश नजर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed