पूर्व DIG राजीव रंजन सिंह सपत्नीक पहुंचे शहर, रानी गुप्ता ने की शिष्टाचार मुलाकात

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर कीसमाज सेविका सह सामाजिक संगठन -” सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति ” बिहार / झारखंड की अध्यक्षा -रानी गुप्ता ने, आज  20 मई 2022, दिन – शुक्रवार को झारखंड के पूर्व डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस – राजीव रंजन एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह से उनके जमशेदपुर आगमन पर विशेष रुप से शिष्टाचार मुलाकात कर संस्था की ओर से उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान समाजसेवी रानी गुप्ता ने सामाजिक उत्थान हेतु उनकी संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के द्वारा कोरोना महामारी के बंदी के दौरान से अब तक जरूरतमंद लोगों के बीच किए गए सामाजिक कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराते हुए संस्था के द्वारा जरूरतमंद महिलाओं बच्चों के लिए किए जा रहे विशेष कार्य की भी चर्चा किया। मौके पर मौजूद पूर्व इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस राजीव रंजन एवं उनकी पत्नी मंजू सिंह समाजसेविका रानी गुप्ता और उनकी सामाजिक संस्था के द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को निरंतर क्रियाशील बनाए रखने की शुभकामना दिया। इस मुलाकात के दौरान सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की सक्रिय पदाधिकारी पूनम देवी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘बी मास्टर ऑफ योरसेल्फ’ कार्यशाला का आयोजन, स्वामी निर्विशेषानंद हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed