कोवाली में पति पर दहेज मांगने और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर की रहने वाली रीना गुप्ता ने अपने पति अजय गुप्ता के खिलाफ दहेज के लिये प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिये उकसाने का एक मामला दर्ज कराया है. रीना गुप्ता का कहना है कि जब उसके साथ प्रताड़ना काफी बढ़ गया, तब वह मामले को लेकर थाने तक गयी. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच भी शुरू कर दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शादी के बाद से ही पति कर रहा है प्रताड़ित

रीना गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति अजय गुप्ता उसे प्रताड़ित कर रहा है. बार-बार दहेज की मांग करता है. दहेज लाकर नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की जाती है. कई बार तो वह मारपीट से बेहोश भी हो चुकी है. जब उससे प्रताड़ना सहा नहीं गया, तब जाकर कोवाली थाने तक पहुंची और मामला दर्ज कराया. उसने पुलिस को बताया है कि अगर पति का रवैया नहीं बदला तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है.

About The Author

See also  पेड़ों से बदलेगी तस्वीर, 100 करोड़ के सस्टेनेबल मॉडल से हरियाली बढ़ाने की तैयारी

You may have missed