श्यामसुंदरपुर में युवती से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर श्यामसुंदरपुर थाने में दर्ज हुआ मामला

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला जब श्यामसुंदरपुर पुलिस ने थाने में दर्ज नहीं किया तो मामला कोर्ट तक पहुंचा. उसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की है. घटना के बारे में युवती के बयान पर पुलिस ने एक अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम जिले के बड़सोल के रहने वाले श्रीमंता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आरोपी का घर पर था आना-जाना

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी का युवती के घर पर पहले से ही आना-जाना था. इस बीच ही आरोपी शादी करने का झांसा देकर एक साल पहले दुष्कर्म किया था. इसके बाद वह यौन शोषण करने लगा. शादी के लिये दबाव बनाने पर जब आरोपी मुकर गया था, तब मामला पंचायत तक पहुंचा था. पंचायत में भी जब आरोपी ने बात नहीं मानी तब मामला श्यामसुंदरपुर थाने तक पहुंचा. पुलिस ने जब मामला दर्ज नहीं किया तब मामला कोर्ट तक पहुंचा था. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.

About The Author

See also  मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास साहू की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वकर्मा समाज महिला समिति का सावन मिलन समारोह संपन्न

You may have missed