भारतीय नौसेना पोत रणवीर के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना पोत रणवीर के बॉयलर में ब्लास्ट से वीरगति को प्राप्त मास्टर चीफ पेटी अफिसर (बोसेनमेट) कृष्ण कुमार मास्टर चीफ पेटी आफिसर (पी टी आई) सुरेंद्र कुमार एवं मास्टर चीफ पेटी अफसर ए के सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया साथ ही 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि दिया गया इस दुर्घटना में घायल 17 जवान जिनका इलाज भारतीय नौसेना पोत हॉस्पिटल अश्वनी में हो रहा है उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गयी। भारतीय नौसेना रणवीर भारतीय नौसेना का एक विध्वनशक जहाज है। इसकी जानकारी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस जहाज पर हमारी तैनाती 27 जनवरी 1994 को हुआ था और लगभग 8 वर्षों तक यहां सेवा दिए। इस जहाज से भावनात्मक जुड़ाव होने की वजह से इस घटना से संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। सीनियर मोस्ट साथी कृष्ण कुमार हमारे साथ ही आई एन एस चिल्का में अभिमन्यु डिवीजन में बेसिक ट्रेनिंग किए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उसके उपरांत कोचिंग में भी साथ थे। अपने अच्छे सैनिक आचरण की बदौलत उन्हें इस जहाज की बागडोर दी गई थी। उन्हें वाइफ चीफ आफ नेवल स्टाफ और चीफ ऑफ नेवल स्टाफ का मेडल प्राप्त था। यह एक अपूरणीय क्षति है। इस जहाज में अपने संगठन के सत्यदेव पांडे जो आदित्य निवासी हैं उन्होंने भी इस जहाज पर सेवा दिया साथ था।साथ ही स्वर्गीय संजीव कुमार जिनका परिवार आदित्य में रहता है उन्होंने भी इस जहाज पर सेवा दिया और उनका फोटो सेक्शन उसी के ऊपरी तल में स्थित था। जहां ब्लास्ट हुआ है। आज के कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने वालों में तीनों सेना के जाबाज सैनिक उपस्थित हुए जिनमें प्रदेश के पूर्व पदाधिकारी डॉ कमल शुक्ला राजीव रंजन जिला मंत्री दिनेश सिंह कोषाध्यक्ष अमित कुमार प्रमोद कुमार अशोक श्रीवास्तव सतनाम सिंह हंसराज सिंह अजय कुमार सिंह मनोज ठाकुर विवेक कुमार सिंह एवं अनुज सिंह उपस्थित थे

Advertisements

You may have missed