आर.वी.एस.अकादमी में हर्षोल्लास के साथ ‘दीपावली’ उत्सव संपन्न।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- आर.वी.एस.अकादमी परिसर में अधर्म पर धर्म की विजय, अंधकार पर प्रकाश की विजय स्वरूप मनाए जाने वाला प्रकाश पर्व 3 नवंबर 2021 को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में प्रदर्शनी एवं संगीत माला का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका एक मात्र उद्देश्य बच्चों को अपने देश की पावन संस्कृति एवं उत्सवों के महत्व से अवगत कराना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस प्रदर्शनी में कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों ने रंगोली, दीप सजावट, तोरन, कार्ड, पोस्टर, आदि के माध्यम से अपनी कलाकृति व प्रतिभा को प्रदर्शित कर इस प्रदर्शनी को अत्यंत आकर्षक रूप प्रदान किया। इसके साथ ही गीतमाला में बच्चों ने अपने गीतों के माध्यम से सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश व्यक्त करते हुए उत्सव की शुभकामनाएं संप्रेषित की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक माननीय श्री बिंदा सिंह जी ने अंधकार पर प्रकाश की विजय की महत्ता का संदेश देते हुए बच्चों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी साथ ही उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मिताली रॉय चौधरी जी ने जीवन में अज्ञानता को मिटा ज्ञान की ओर सदा आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। उपप्राचार्या श्रीमती विशा मोहिंद्रा जी ने ज्योति पर्व पर सभी बच्चों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल संपन्न बनाने में योगदान दिया।

Advertisements

You may have missed