भारत बंद के कारण कोल्हान यूनिवर्सिटी की कैंसिल की गई परीक्षा की तारीख लगभग एक महीने बाद , परीक्षार्थियों में रोष …परीक्षा जल्द कराने की उठी मांग …

Advertisements

जमशेदपुर :- कोल्हान यूनिवर्सिटी के द्वारा किए गए परीक्षा के तिथि में बदलाव को लेकर स्नातक के परीक्षार्थियों मे रोष की भावना देखी जा रही है। ज्ञात हो कि 27 सितंबर को होने वाली परीक्षा को भारत बंदी के कारण कैंसिल कर के 22 अक्टूबर को किया जाना है । छात्रों का कहना है कि हम स्नातक सेमेस्टर 6 के विद्यार्थी है, हमारे परीक्षा के तारीख में जो बदलाव आए है उससे हम विद्यार्थियों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हम जैसे बहुत से विद्यार्थियों ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे कॉलेज में दाखिला करवा लिया है । हम सबने सोचा की 10 तारीक से पहले तक सारी परीक्षाएं हो जायेंगी जिसके बाद हम आगे की पढ़ाई के लिए अपने दूसरे कॉलेज जा सकते है यहाँ तक कि  कुछ विद्यार्थियों ने जाने का टिकट भी करवा लिया है कुछ ने तो एडमिशन और साल भर का कॉलेज फीस भी दे दिया है पर अब जो 1 महीने का तारीख बढ़ा है इससे हमारे सारे पैसे और आगे की पढ़ाई बर्बाद होने वाली है, क्योंकि कॉलेज ने हमे सिर्फ 15 तारीख तक का समय दिया है क्योंकि वहाँ पढ़ाई 1 सितंबर  2021 से शुरू की जा चुकी है। इसलिए विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी से मांग किया है कि  कैंसिल किए गए परीक्षा को जल्द से जल्द लिया जाए ताकि आगे की पढ़ाई बाधित न हो । विद्यार्थियों ने बताया कि इस विषय को लेकर कुलपति से बात हुई है उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि सभी कॉलेज के प्राचार्य तैयार हो जाएंगे तो मैं रविवार को परीक्षा आयोजित करवाने के लिए भी तैयार हूँ  ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed