रांची में फांसी के फंदे पर लटका मिला रिटायर्ड सीसीएल कर्मी का शव।

Advertisements
Advertisements

रांची:- रांचीसदर थाना क्षेत्र स्थित जुमार पुल पर शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे लटकता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान बूटी मोड़ निवासी छोटेलाल सिंह के रूप में की गई है,फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। बताया गया कि शव रिटायर्ड सीसीएल कर्मी का है। शव पुल से झूलता बरामद हुआ है। शव शनिवार की सुबह बरामद किया गया है।इसकी जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर थाना प्रभारी वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिवार वालों से बात की जा रही है। वेंकटेश कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से शव लटका पाया गया, इससे हत्या की आशंका हो रही है। प्रारंभिक जांच में भी हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। एफएसएल की टीम ने जांच की है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा। परिजनों से बातचीत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बस स्टॉप पर 47 किलो गांजा बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

You may have missed