एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट निर्माण के दौरान तीन मजदूरों की मौत

Advertisements

चतरा : झारखंड के टंडवा स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कन्वेयर बेल्ट बनाने के दौरान हुई दुर्घटना में कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के समय प्लांट में कन्वेयर बेल्ट का निर्माण चल रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एसपी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों और अन्य जानकारियों का पता लगाया जा रहा है। घायलों की स्थिति और दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

About The Author

See also  दोमुहानी घाट पर गंदगी देख भड़के सांसद विद्युत वरण महतो, अधिकारियों को सफाई का निर्देश

You may have missed