नेटफ्लिक्स पर देखें महाभारत पर आधारित ‘कुरुक्षेत्र’, 18 एपिसोड और IMDb पर 8.8 रेटिंग

Advertisements

मनोरंजन : नेटफ्लिक्स पर महाभारत की कथा पर आधारित एनिमेटेड वेब सीरीज ‘कुरुक्षेत्र’ दर्शकों के लिए उपलब्ध है। इस सीरीज को IMDb पर 8.8 की रेटिंग मिली है। इसमें महाभारत के 18 दिनों तक चले पांडवों और कौरवों के युद्ध को 18 एपिसोड में प्रस्तुत किया गया है। सीरीज का पहला भाग 10 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा भाग 24 अक्टूबर को जारी किया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सीरीज के प्रत्येक एपिसोड का नाम महाभारत के प्रमुख पात्रों और घटनाओं पर रखा गया है। इनमें संजय, विश्वरूप, भीष्म, द्रोणाचार्य, अभिमन्यु, जयद्रथ, अर्जुन, घटोत्कच, युधिष्ठिर, कुंती, दुशासन, कर्ण, दुर्योधन, भीम, अश्वत्थामा, स्त्री पर्व और कृष्ण जैसे नाम शामिल हैं। इसके एपिसोड की अवधि 27 से 30 मिनट के बीच है। सीरीज का निर्देशन उजान गांगुली ने किया है। इसे टिपिंग पॉइंट प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है और अलोक जैन, अनु सिक्का तथा अजीत अंधारे ने प्रोड्यूस किया है।

इस प्रोजेक्ट में गीतकार और कवि गुलजार ने आधिकारिक गीतकार एवं सूत्रधार की भूमिका निभाई है। वहीं, विनोद शर्मा, पायल विशाल, अंकित गोस्वामी, सौम्या दान, साहिल वेद, सुष्मिता बेनल, फिरोज खान और मनोज पांडे ने विभिन्न किरदारों को अपनी आवाज दी है।

About The Author

See also  अमिताभ की भाभी का आरोप, बिना सहमति जया बच्चन के नाम कर दिया गया ‘जलसा’

You may have missed