झुंड से बिछड़े दो हाथियों का उत्पात, दुकान का शटर तोड़ा और खेत रौंदे

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भुरकुंडा (रामगढ़) : झुंड से अलग हुए दो हाथी गुरुवार रात करीब 2:30 बजे सौंदा डी पंचायत क्षेत्र पहुंचे। लेनिन चौक की ओर जाते समय उन्होंने विजय साहू के जेनरल स्टोर का शटर तोड़ दिया। आवाज सुनकर बाहर निकले लोग हाथियों का आक्रामक रुख देखकर वापस घरों में चले गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोनों हाथी शनिचर बाजार, परियोजना कार्यालय और ऑफिसर्स कॉलोनी से होते हुए सेंट्रल सौंदा की ओर निकल गए। CCL के रात्रि पाली के सुरक्षा कर्मियों ने भी उन्हें देखने की पुष्टि की। सेंट्रल सौंदा में मनोज कुट्टी की दुकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई। हाथियों के सेंट्रल सौंदा दत्तो के पास जंगल में मौजूद होने की संभावना जताई गई है। वन विभाग और पुलिस ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

इससे पहले दोनों हाथियों ने भदानीनगर के चिट्टो, सुद्दी, लादी, देवरिया और कुरसे गांवों में कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अगस्त 2015 में भी हाथियों का एक झुंड भटककर सौंदा डी क्षेत्र में पहुंचा था।

About The Author

See also  व्रत रखकर आधे घंटे में घर लौटने को कहा था निखार, मां फलाहार लेकर करती रह गई इंतजार