किसानों को ज्यादा ऋण दें बैंक, नाबार्ड के डिप्टी एमडी ने दिया बड़ा संदेश

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत ने झारखंड में कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत ऋण का प्रवाह बढ़ाने पर जोर दिया है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, जिला विकास प्रबंधकों और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्राथमिकता क्षेत्र ऋण और वित्तीय समावेशन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में झारखंड ग्रामीण बैंक, झारखंड राज्य सहकारी बैंक और धनबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े अधिकारियों के साथ किसानों तक ऋण सुविधा बेहतर तरीके से पहुंचाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा हुई। नाबार्ड का जोर बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ऋण उपलब्धता बढ़ाने पर रहा।

About The Author

See also  सदर अस्पताल से बाढ़ प्रभावित स्कूल तक अचानक पहुंचे डीसी, व्यवस्थाओं की खुली हकीकत

You may have missed