15 अगस्त को धोनी ने अचानक कहा था अलविदा, 6 साल बाद भी फैंस नहीं भूले वह शाम

Advertisements

रांची : भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर करोड़ों प्रशंसकों को चौंका दिया था। स्वतंत्रता दिवस की शाम 7 बजकर 29 मिनट पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी थी। रांची से निकलकर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले ‘कैप्टन कूल’ के इस फैसले को आज छह साल पूरे हो गए हैं। धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती। उन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टी20 में खेलना जारी रखा। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ। इसके करीब एक साल बाद उन्होंने बिना किसी विदाई मैच के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

धोनी की घोषणा के कुछ ही समय बाद उनके लंबे समय के साथी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। एक ही दिन दो दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास से क्रिकेट प्रशंसकों के लिए वह शाम बेहद भावुक बन गई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग होने के बाद भी धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट और आईपीएल से लगातार जुड़ा रहा।

About The Author

You may have missed