20 दिन से बंद कचरा उठाव के समाधान को लेकर नगर निगम बोर्ड मेयर और डिप्टी मेयर के नेतृत्व में डीसी से मिला, प्रमुखता से रखी निगम की समस्याएं

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : नगर निगम आदित्यपुर में 20 दिन से कचरा उठाव बन्द है. जिसका मुख्य वजह कचरा निष्पादन के लिए डंपिंग यार्ड का नहीं होना है. आज उसके समाधान को लेकर पूरा नगर निगम बोर्ड मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह के नेतृत्व में डीसी नीतीश कुमार सिंह से मिला और अपनी मांगें प्रमुखता से रखी, साथ ही निगम की अन्य समस्याएं को भी डीसी के समक्ष प्रस्तुत किया है. जिसपर डीसी ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है और अतिशीघ्र डंपिंग यार्ड के लिए जगह चिन्हित कर जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है. निगम बोर्ड के पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं से भी डीसी साहब को अवगत कराया, जिसमें पूरे नगर निगम क्षेत्र में बने बिटुमिनस रोड के साथ स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होने की जानकारी दी, उन्हें बताया कि स्ट्रीट लाइट के खंभे तो गाड़े गए लेकिन सालभर बीत जाने के बावजूद अब तक यह स्ट्रीट लाइट के खंभे मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. डीसी ने इस समस्या को भी प्रमुखता से लिया और दुर्गा पूजा से पूर्व सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइटों के जल जाने का भरोसा दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  देश के 19 खूंखार आतंकियों की सूची में अर्शियान, अल-कायदा कनेक्शन से मचा हड़कंप

You may have missed