PF घोटाले से 1800 कर्मचारियों को बड़ा झटका, 100 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी का खुलासा
Advertisements

रांची : झारखंड के विश्वविद्यालयों में भविष्य निधि (PF) से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि 100 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी के कारण करीब 1,800 शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। लंबे समय से कर्मचारियों के PF अंशदान में अनियमितता की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे उनके भविष्य की जमा राशि पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मामले को लेकर प्रभावित कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पूरी वित्तीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि PF से जुड़ी गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा कर्मचारियों की जमा राशि सुरक्षित करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाए।
Advertisements



