राशन कार्ड पर बड़ा एक्शन, झारखंड में 6.29 लाख अपात्र कार्ड रद्द करने का आदेश



रांची : झारखंड में अपात्र लाभुकों के राशन कार्ड हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य में करीब 6.29 लाख ऐसे राशन कार्ड रद्द करने का आदेश दिया गया है, जो जांच में निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले अनाज का लाभ केवल योग्य लाभुकों तक पहुंचाना है।जांच के दौरान डुप्लीकेट कार्ड, अपात्र लाभुक, मृत व्यक्तियों के नाम पर जारी कार्ड और अन्य मानकों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की पहचान की गई। संबंधित विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सरकार का कहना है कि इस अभियान से राशन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ सही तरीके से पहुंच सकेगा।




