NBW वारंटी गिरफ्तार, चंद्रपुरा पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के एक मामले में चंद्रपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर लंबे समय से वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माननीय न्यायालय बेरमो, तेनुघाट द्वारा सीपी केस संख्या 577/22, एनबीडब्ल्यू वारंट (138 एनआई एक्ट) के तहत जारी वारंट के आलोक में 30 मई 2026 को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जरवा गांव में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान वारंटी रामचंद्र महतो, पिता नारायण महतो, निवासी जरवा, थाना चंद्रपुरा, जिला बोकारो को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार वारंटी को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय बेरमो, तेनुघाट में प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार महतो तथा चंद्रपुरा थाना की रिजर्व गार्ड टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

See also  दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर सियासी घमासान, राजनीतिक बयानबाजी तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed