पेट्रोल डीजल के मुल्य वृद्धि से आम जनता त्राहिमाम – परविंदर सिंह



जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ जिला अध्यक्ष परविंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता आज महंगाई की मार से कराह रही है, लेकिन केंद्र सरकार आम लोगों की परेशानियों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होनें ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री, सब्जी, दवा, रसोई गैस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। आम जनता, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं,
भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय जनता को महंगाई कम करने का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार आज जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट कर रही है।
कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी नीति के खिलाफ और व्यापक आंदोलन करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से तत्काल पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम वापस लेने, आम जनता को राहत देने तथा महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की है। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
कार्यक्रम में बढ़चढ़कर रविन्द्र कुमार झा प्रदेश महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, प्रदेश महामंत्री बिजय यादव, रजनीश सिंह, अविनाश सिंह, शैलेश पाण्डेय के के सी अध्यक्ष, सामंता कुमार, जसवंत सिंह जस्सी, रईस रिजवी छब्बन प्रदेश सचिव, अपर्णा गुहा, आशुतोष सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, सुखदेव सिंह मल्ली, मकसूद आलम, पूरबी रानी दत्ता, अमित श्रीवास्तव, राजा सिंह राजपूत मुख्य संगठक सेवादल, नलिनी सिन्हा महिला अध्यक्ष, राजकिशोर प्रसाद, ए आर कैलाश, अरूण बारीक, दुर्गा प्रसाद, सुभाष उपाध्याय, सेरवानी भट्टाचार्य, प्रताप यादव, संजीव रंजन, राजेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, राजकुमार वर्मा, फिरोज खान, सुनीता ओझा, कौशल प्रधान, सुल्तान अहमद, अतुल गुप्ता, सन्नी सिंह, आशीष ठाकुर, आशीष मुखी, हरेकृष्णा लोहार, शबाना परवीन, अमृत पाल सिंह, संदीप मिश्र, राकेश साहू, लक्की शर्मा, रविन्द्र मौर्या, बिजय कुमार, संजय कुमार, राजेश झा, भोला यादव, रंजीत सिंह, ईशान पात्रा, मो चांद, नमिता सिंह, इन्दु भूषण यादव, रीता शर्मा, रविन्द्र सिंह, बसंत कुमार मिश्र, सुरेश राय, राधेश्याम महतो सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।



