श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मेगा अप्रेंटिसशिप सह जॉब फेयर का आयोजन, 260 से अधिक अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय और गुजरात की आमधनी के सहयोग से मंगलवार को मेगा अप्रेंटिसशिप सह जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में विभिन्न राज्यों और संस्थानों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।
जॉब फेयर में 850 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान 260 से अधिक उम्मीदवारों को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि 85 विद्यार्थियों को एक से अधिक कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हुए।
इस मेगा भर्ती अभियान में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस मेगा जॉब फेयर में एमआरएफ, अपोलो टायर्स, योकोहामा टायर्स, याजाकी, कोसोल एनर्जी, वर्सुनी, बजाज ऑटो लिमिटेड, 3एम इंडिया तथा धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड जैसी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की है।

भर्ती प्रक्रिया के लिए एचआर प्रतिनिधि के रूप में श्री शंतनु दास, श्री सुब्रत कमरा, श्री राहुल कुमार एवं श्री देवेश पांडे विश्वविद्यालय पहुंचे और उन्होंने उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया। इस जॉब फेयर में वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 बैच के छात्र-छात्राओं को भाग लेने का अवसर दिया गया था। पात्रता में 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक एवं अन्य स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल थे।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एस एन सिंह, कुलसचिव डॉ याह्या मजूमदार सीनियर डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री ए के शाही, डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री सुभोदीप भद्रा तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट मैनेजर विकास गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा ऐसे रोजगार मेलों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने के साथ-साथ उनके भविष्य को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed