भीषण गर्मी में पुलिस का बड़ा कदम! सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए प्याऊ केंद्र, लोगों को राहत

0
Advertisements
Advertisements

साहिबगंज : भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए साहिबगंज पुलिस प्रशासन ने आम लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ केंद्र शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के कुछ घंटे बाद ही जिले के विभिन्न इलाकों में शुद्ध और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बरहरवा, कोटालपोखर, रांगा और बरहेट समेत कई जगहों पर स्टैंड लगाकर मटकों में पीने के पानी और ग्लास की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई और पानी भरने के निर्देश भी दिए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोगों और यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी। जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आगे भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

See also  विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम का प्रेरणादायी एवं विश्लेषणात्मक समापन,पर्यावरण संरक्षण को जन-जागरूकता से जन-आंदोलन बनाने का संदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed