कमरे में बंद मिला छात्र का शव, हॉस्टल में फैली सनसनी
Advertisements

Advertisements

हजारीबाग : कोर्रा थाना क्षेत्र के मुसन साव गली स्थित कुमार बॉयज हॉस्टल में एक छात्र का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना सामने आने के बाद हॉस्टल और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो हजारीबाग में रहकर ग्रेजुएशन सेमेस्टर-1 की पढ़ाई कर रहा था।
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पंकज हॉस्टल के दूसरे तल्ले पर अकेले किराये के कमरे में रहता था। साथी छात्रों ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी तेज था और कंप्यूटर कोडिंग व तकनीक में विशेष रुचि रखता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल छात्र द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


