महंगाई और भू-धंसान पर कांग्रेस का हंगामा, BCCL प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements

धनबाद : सोनारडीह के टंडाबाड़ी इलाके में लगातार हो रहे भू-धंसान और प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा व पुनर्वास नहीं मिलने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कतरास थाना चौक पर BCCL के सीएमडी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, CISF डीआईजी और एरिया-3 के जीएम का पुतला दहन कर नाराजगी जताई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रदर्शन के दौरान यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि भू-धंसान प्रभावित परिवारों का पुनर्वास बाघमारा क्षेत्र में ही किया जाए और जल्द राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो जनआक्रोश और तेज होगा। नेताओं ने आरोप लगाया कि BCCL की लापरवाही के कारण इलाके में लगातार जमीन धंस रही है, जिससे लोगों के घर और जान दोनों खतरे में हैं.

See also  जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के बिच किट का वितरण, उपायुक्त ने दिए पारदर्शिता एवं समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed