बागबेड़ा जलापूर्ति योजना में देरी पर सख्त निर्देश, विधायक ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाघीडीह और गिद्दीझोपड़ी क्षेत्र में पहुंचकर पाइपलाइन बिछाने, जल कनेक्शन और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पेयजल विभाग के सहायक अभियंता शिव कुमार, कनीय अभियंता राहुल टुडू और अन्य अधिकारियों के साथ लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि हाल में हुई उच्च स्तरीय बैठक में योजना को शुरू करने के लिए 15 जून की समयसीमा तय की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सभी काम हर हाल में पूरे किए जाएं। मौके पर झामुमो के कई नेता और विभागीय कर्मी भी मौजूद रहे।

See also  जेल में महिला कैदी गर्भवती होने का दावा, बाबूलाल मरांडी ने लगाया बड़ा ‘कवरअप’ आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed