पीएम मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अजय राय समेत कई लोगों पर FIR, राजनीतिक माहौल गर्माया

0
Advertisements
Advertisements

महोबा : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला महोबा कोतवाली में दर्ज किया गया है, जिसमें पूर्व कांग्रेस सचिव बृजराज अहिरवार और करीब 25 से 30 अज्ञात समर्थकों को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत अधिवक्ता नीरज रावत की ओर से दर्ज कराई गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 22 मई को महोबा में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां अजय राय पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। साथ ही उन पर बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित कर सड़क जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इस आधार पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 352, 196(1), 189(2) और 132 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, अजय राय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ चाहे 10 केस हों या 100, वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस वीडियो को लेकर विवाद हुआ है, वह AI-जनरेटेड है और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

See also  दोस्तों संग नहाने गया युवक चेकडैम में डूबा, कुछ सेकेंड में हुई दर्दनाक मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed