दो दर्जन से ज्यादा IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के DC बदले गए

0
Advertisements
Advertisements

रांची :झारखंड सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस बदलाव में तीन जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं। खूंटी, गढ़वा और देवघर में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है। लंबे समय तक जेल में रहे छवि रंजन को खेल विभाग का निदेशक बनाया गया है। वह फिलहाल स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर थे। वहीं जमशेदपुर के डीसी राजीव रंजन को उपायुक्त पद के साथ स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को अपर सचिव वित्त बनाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरकार ने कई अन्य विभागों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। छवि रंजन को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य से हटाकर निदेशक खेलकूद और खेल प्राधिकरण का अपर कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। शशि प्रकाश झा को एनएचएम के अभियान निदेशक के साथ एमडी मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रा डेवलपमेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिशान कमर को विशेष सचिव पेयजल एवं स्वच्छता बनाया गया है। वहीं सुनील कुमार सिंह को आईटी विभाग का विशेष सचिव, विजय कुमार गुप्ता को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त हजारीबाग और फैज अक अहमद मुमताज को अपर सचिव राजस्व भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों के विभाग और पद भी बदले गए हैं। पशुपतिनाथ मिश्रा को डीसी गढ़वा बनाया गया है, जबकि अनन्य मित्तल को सीईओ जेएसएलपीएस की जिम्मेदारी मिली है। माधवी मिश्रा को निदेशक उद्यान के साथ आईटी और जेएसएससी से जुड़े अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। जाधव विजया नारायण राव को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन निदेशक, अंजली यादव को परीक्षा नियंत्रक और विधानंद शर्मा पंकज को निदेशक कृषि बनाया गया है। वहीं रोबिन टोप्पो को पशुपालन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed