महिला मेटों की कार्यशाला में मनरेगा योजनाओं को लेकर दिए गए अहम निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड सभागार महुआडांड़ में गुरुवार को महिला मेटों के लिए प्रखंड स्तरीय कन्वर्जेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मनरेगा योजनाओं के बेहतर संचालन, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा ग्रामीण रोजगार को मजबूत करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में महिला मेटों को मनरेगा योजना में NMMS के उपयोग, मजदूरों के जॉब कार्ड अपडेट रखने, केवाईसी कराने तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही गांव में ही मजदूरों का समूह बनाकर वर्क डिमांड करने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर जोर दिया गया, ताकि ग्रामीणों का पलायन रोका जा सके।कार्यशाला में प्रत्येक महिला मेट को अपने गांव में कम से कम पांच आम बागवानी योजनाओं का चयन करने की सलाह दी गई, जिससे वे लंबे समय तक योजना से जुड़कर कार्य कर सकें। इसके अलावा मनरेगा के साथ आजीविका कार्यक्रमों से जुड़कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संदेश भी दिया गया कार्यशाला में प्रखंड से बीपीओ मनरेगा, लीड्स संस्था से संगीता गिद्ध, प्रखंड समन्वयक, कृषि एवं पशुपालन विभाग के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने अलग-अलग सत्र लेकर योजनाओं की जानकारी साझा की।इस मौके पर महिला मेट, वार्ड सदस्य, सरकारी पदाधिकारी, मुखिया एवं लीड्स संस्था के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जेल में महिला कैदी गर्भवती होने का दावा, बाबूलाल मरांडी ने लगाया बड़ा ‘कवरअप’ आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed