नई दिल्ली : IPL सीजन के दौरान ऑनलाइन ठगी का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी CloudSEK की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 1200 से ज्यादा डोमेन के जरिए अवैध बेटिंग वेबसाइट्स चलाई जा रही हैं। ठग AI आधारित Deepfake तकनीक का इस्तेमाल कर क्रिकेटरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नकली वीडियो बनाकर लोगों को फर्जी बेटिंग प्लेटफॉर्म पर लुभा रहे हैं।
Advertisements
Advertisements
रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो Instagram Reels, Telegram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलाए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि एक ही बैकएंड से 25 से ज्यादा बेटिंग वेबसाइट संचालित की जा रही थीं। कई मामलों में लोगों के पैसे फंसाने और निकासी रोकने की शिकायतें भी मिली हैं। साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से ऐसे लिंक और बेटिंग ऐप्स से सावधान रहने की अपील की है।