अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, छापेमारी से मचा हड़कंप
Advertisements

Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम : जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध भट्टियों को भी नष्ट किया गया।
Advertisements

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग ने साफ कहा है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


