महुआडांड़ संत जेवियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय में की शैक्षणिक बैठक, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ स्थित संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ के प्राचार्य फादर एम.के. जोश के निर्देशानुसार कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस विभाग द्वारा बुधवार को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के विद्यार्थियों ने प्रखंड कार्यालय एवं अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं और कार्यालय संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा सरकारी कार्यों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, प्रशासनिक ढांचे तथा आम जनता के हित में किए जाने वाले कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक में पॉलिटिकल साइंस विभाग के प्रोफेसरों ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से समझने और व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण एवं संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की तैयारी में भी सहायक साबित होते हैं।इस अवसर पर विभाग के कई विद्यार्थी, प्रोफेसर एवं कॉलेज प्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 62 मामलों में से 60 मामलों पर अनुग्रह अनुदान स्वीकृति का निर्णय, 02 मामलों में आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर पुनः प्रस्तुत करने का निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed