ऑल इंडिया केमिस्ट्स बंद का महुआडांड़ में दिखा असर, दवा दुकानों के बंद रहने से मरीज परेशान

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ (लातेहार):  ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स संगठन के आह्वान पर मंगलवार की रात 12 बजे से महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र की सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। केमिस्ट्स द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए गए इस बंद का असर पूरे प्रखंड में देखने को मिला। दवा दुकानों के बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेषकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाइयां नहीं मिल पाने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बंद के दौरान महुआडांड़ बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश मेडिकल दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। कई लोग दवा खरीदने के लिए बाजार पहुंचे, लेकिन दुकानें बंद मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ मरीजों के परिजन आवश्यक दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं नियमित दवा लेने वाले मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
महुआडांड़ मेडिकल संघ के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद ने बताया कि यह बंद केमिस्ट्स की चार प्रमुख मांगों को लेकर किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाई जाए, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दवाओं पर भारी छूट देना बंद किया जाए, नकली दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो तथा नशीली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर देशभर के केमिस्ट्स एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं।
दामोदर प्रसाद ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़े कॉरपोरेट घरानों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने से छोटे मेडिकल दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से नकली एवं नशीली दवाओं की बिक्री का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह बंद केवल एक दिन के लिए था तथा गुरुवार से महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र की सभी मेडिकल दुकानें पुनः सामान्य रूप से संचालित होंगी। मौके पर ओम कुमार, राजीव कुमार, दामोदर प्रसाद, डॉ फैज अहमद, संजीव कुमार, अमर कुमार, शशि कुमार रमेश कुमार सहित सभी केमिस्ट्स।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed