अवैध फैक्ट्रियों पर कसा शिकंजा, बिजली-पानी काटने के सख्त निर्देश से हड़कंप
Advertisements

Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों और निर्माण इकाइयों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन इकाइयों के पास वैध भवन अनुमति या सुरक्षा मानक नहीं हैं, उनकी बिजली और पानी की आपूर्ति तुरंत काटी जाए। इसके साथ ही ऐसे सभी अवैध प्रतिष्ठानों की पहचान कर कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।
Advertisements

सरकारी निर्देशों के तहत विभिन्न विभागों को मिलकर अवैध निर्माण और अनधिकृत औद्योगिक इकाइयों की जांच करने और उन्हें बंद कराने का अभियान चलाने को कहा गया है। खासकर उन क्षेत्रों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं जहां बिना अनुमति फैक्ट्रियां चल रही हैं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है।


