शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती, डीसी ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। बैठक में डीसी ने स्कूलों के परीक्षा परिणामों में सुधार, शिक्षकों की तैनाती और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में डीसी ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम सुधारने, आवासीय विद्यालयों पर विशेष ध्यान देने और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में शिक्षक कम हैं, वहां तुरंत रेशनलाइजेशन कर रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही सभी आवासीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और नामांकन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

See also  12-13 मई को मौसम का डबल अटैक, ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी

Thanks for your Feedback!