तेंदुए की रेलवे यार्ड में झलक से मचा हड़कंप… लोको पायलट ने बनाया वीडियो, पूरे इलाके में अलर्ट

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाके में तेंदुआ विचरण करता दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार वह गोलपहाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ गया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि सबसे पहले तेंदुए को एक लोको पायलट ने देखा। वह रेलवे यार्ड में ट्रेन लगाने जा रहा था, तभी रेलवे ट्रैक के पास उसे तेंदुआ नजर आया। लोको पायलट ने हिम्मत दिखाते हुए उसका वीडियो भी बना लिया और इसकी जानकारी तुरंत आरपीएफ तथा रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे फाटक और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है। वन विभाग और रेलवे की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है। डीएफओ ने भी पूरी टीम को मौके पर रवाना कर दिया है। फिलहाल लोगों से सतर्क रहने और अकेले सुनसान इलाकों में नहीं जाने की अपील की गई है।

See also  नोएडा निर्माण साइट पर दर्दनाक हादसा, मालदा के ठेकेदार की मौत, काम के दौरान गिरकर गई जान

Thanks for your Feedback!

You may have missed