नगर निगम का बड़ा फैसला, शिकायत के लिए जारी होगा टोल-फ्री नंबर, लोगों को मिलेगी तुरंत सुविधा

0
Advertisements
Advertisements

बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर जारी करने का फैसला लिया गया है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें लोगों की शिकायतों को तेजी से दर्ज करने और उनका निपटारा करने पर जोर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, इस टोल-फ्री नंबर पर नागरिक प्रतिदिन अपनी समस्याएं फोन या मैसेज के जरिए दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों की मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जाएगी और इसकी रिपोर्ट मेयर के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अन्य कदम भी उठाए जाएंगे, ताकि नगर निगम क्षेत्र में जाम, सफाई और बुनियादी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके।

See also  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला, कई थानों में हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed