महुआडांड में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की नई प्रखण्ड समिति का भव्य गठन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा दुर्गा बाड़ी परिसर

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड: महुआडांड प्रखण्ड में  धार्मिक आस्था, संगठनात्मक ऊर्जा और हिन्दू एकता के उत्साह से सराबोर रही। स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल की महुआडांड प्रखण्ड इकाई की नई कार्यकारिणी समिति की भव्य घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।बैठक में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, रामभक्त, मातृ शक्ति एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ाना तथा सेवा और सुरक्षा के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के विभाग संयोजक सुरज साहू ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खण्ड कार्यवाह देवानन्द प्रसाद, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख राजन साहू, विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रसार प्रमुख प्रदीप जायसवाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया।बैठक की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिंदू समाज की एकता, सेवा कार्यों और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। विभाग संयोजक सुरज साहू ने कहा कि विहिप और बजरंग दल केवल एक संगठन नहीं बल्कि हिंदू समाज की संस्कृति, संस्कार और सुरक्षा का प्रहरी है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती चुनौतियों के बीच युवाओं को संगठित होकर राष्ट्र और धर्महित में कार्य करना होगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा, सामाजिक समरसता, गौ रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हैउन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की नई प्रखण्ड कार्यकारिणी समिति की आधिकारिक घोषणा की गई। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों और जयघोष के साथ नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।

*विश्व हिन्दू परिषद (प्रखण्ड अधिकारी)*

संगठन की नई टीम में अर्जुन सिंह को प्रखण्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उज्जवल धनुष एवं निकेत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपक कुमार साहू को मंत्री तथा निरंजन जयसवाल को सह मंत्री नियुक्त किया गया।सेवा कार्यों को मजबूती देने के लिए नितीश कुमार साहू को सेवा प्रमुख एवं उज्जवल साहु को सेवा सह प्रमुख बनाया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के संचालन हेतु अर्जुन जायसवाल को सत्संग प्रमुख और विभूति पाठक को सह सत्संग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। छात्र एवं युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने के लिए सुरेश गुप्ता को विद्यार्थी प्रमुख तथा विवेक केसरी को विद्यार्थी सह प्रमुख बनाया गया।

*मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी को मिली नई जिम्मेदारी*

महिलाओं एवं युवतियों की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की नई टीम का भी गठन किया गया। संध्या देवी को मातृ शक्ति प्रमुख, निधी कुमारी साहू को सह प्रमुख बनाया गया।वहीं माही गुप्ता को दुर्गा वाहिनी संयोजिका तथा रागिनी कुमारी एवं रचना कुमारी को सह संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

*बजरंग दल की नई टीम में युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी*

बजरंग दल की प्रखण्ड एवं नगर इकाई में कई ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। आयुष जायसवाल को प्रखण्ड संयोजक, मोहित कुमार को सह संयोजक, आर्यन जायसवाल को नगर संयोजक एवं ध्रुव जायसवाल को सह नगर संयोजक बनाया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार हेतु राहुल राज ठाकुर को ग्रामीण संयोजक तथा राजा राम रवि को ग्रामीण सह संयोजक नियुक्त किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हिमांशु जायसवाल को सुरक्षा प्रमुख, राहुल सोनी को सह सुरक्षा प्रमुख, सौरभ कुमार गुप्ता को नगर सुरक्षा प्रमुख और संदीप कुमार को नगर सह सुरक्षा प्रमुख बनाया गया।पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंकित कुमार साहू को आखाड़ा प्रमुख तथा मंयक सोनी को आखाड़ा सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।

*विशेष कार्यकारिणी समिति का भी गठन*

संगठन को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने हेतु विशेष कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें जयन्त कुमार साहू, रिंकु गुप्ता, पवन यादव, हर्ष जायसवाल, आर्यन सोनी, सोनु गुप्ता, मोनु गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रोहित कुमार, गोलु कुमार एवं हिमांशु जायसवाल को शामिल किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना है कि नई समिति के गठन से महुआडांड क्षेत्र में विहिप और बजरंग दल की गतिविधियों को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed