आदित्यपुर की RKFL ने रचा इतिहास, वंदे भारत स्लीपर कोच के लिए पहली असेंबल्ड LHB बोगी फ्रेम का सफल डिस्पैच

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित Ramkrishna Forgings Limited (RKFL) ने भारतीय रेलवे क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के प्लांट-7 ने वंदे भारत स्लीपर कोच परियोजना के लिए पहली पूर्ण रूप से असेंबल्ड LHB बोगी फ्रेम का सफल डिस्पैच कर इतिहास रच दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कंपनी अधिकारियों के अनुसार, डिस्पैच किया गया LHB बोगी फ्रेम व्हील्स, सस्पेंशन सिस्टम, डिस्क ब्रेक तथा अन्य महत्वपूर्ण फिटमेंट्स के साथ पूरी तरह तैयार किया गया है। यह उपलब्धि RKFL प्लांट-7 की उन्नत तकनीकी क्षमता और रेलवे निर्माण क्षेत्र में उसकी मजबूत भागीदारी को दर्शाती है।

इस अवसर पर Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL), झांसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रिजवान सिद्दीकी, गिरीश राज एवं उनकी टीम ने भाग लिया।

वहीं RKFL की ओर से मिलेश गांधी, भूपेंद्र लोढ़ी, रजत बिस्वास तथा रवि शंकर राजहंस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में RKFL के योगदान को और मजबूत करती है। साथ ही यह “मेक इन इंडिया” अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रबंधन ने प्लांट-7 की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, तकनीकी दक्षता और समर्पण की सराहना करते हुए इसे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

See also  शौर्य यात्रा निकाल करणी सेना ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती,चेतक घोड़े के करतब ने लोगों को किया आकर्षित

Thanks for your Feedback!

You may have missed