महुआडांड़  में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना बहुत जल्द: रामचंद्र सिंह मणिका विधायक

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ अनुमंडल में सरकारी डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। लोगों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से महुआडांड़ में जल्द सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी कदम बताया है।ग्रामीणों ने कहा कि महुआडांड़ जैसे दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना होने से हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।स्थानीय युवाओं ने कहा कि क्षेत्र में लगातार शिक्षा का माहौल बेहतर हो रहा है और इंटरमीडिएट में अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब महुआडांड़ में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द इस दिशा में सकारात्मक पहल करेगी।ग्रामीणों ने कहा कि यदि महुआडांड़ में डिग्री कॉलेज खुलता है तो न सिर्फ शिक्षा का स्तर मजबूत होगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार, सामाजिक विकास और नई संभावनाओं के रास्ते भी खुलेंगे। छात्राओं की पढ़ाई को भी बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि दूर शहर भेजने में कई परिवार आर्थिक और सामाजिक कारणों से असमर्थ रहते हैं।क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सरकार से मांग की है कि महुआडांड़ अनुमंडल में जल्द भूमि चिन्हित कर सरकारी डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दी जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर और सुलभ उच्च शिक्षा मिल सके।

*क्या कहते है मणिका विधायक रामचंद्र सिंह*

इस संबंध में मणिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बताया की डिग्री कॉलेज  की स्थापना बहुत जल्द होगी विभागीय अधिकारियों से वार्तालाप जारी है

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed