राजस्थान जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सीधी ट्रेन को मिली मंजूरी

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : पलामू और गढ़वा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने संतरागाछी-खाटीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18061/18062 के परिचालन को मंजूरी दे दी है। यह साप्ताहिक ट्रेन गढ़वा रोड और डालटनगंज होकर चलेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को राजस्थान और पश्चिम बंगाल के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ट्रेन संतरागाछी और टाटानगर से चलकर रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, मिर्जापुर और प्रयागराज होते हुए खाटीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी। सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि इस मांग को उन्होंने लगातार लोकसभा और रेल मंत्रालय के समक्ष उठाया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रेन सेवा के शुभारंभ को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नई ट्रेन सेवा शुरू होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों और कामगारों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं गढ़वा रोड स्टेशन की कनेक्टिविटी मजबूत होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

See also  वर्दी बनाम गैंगस्टर” : फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो से मचा भूचाल, धनबाद SSP पर गंभीर आरोपों से सुलगी सियासत

Thanks for your Feedback!

You may have missed