लातेहार पुलिस का बड़ा एक्शन: जेजेएमपी के दो उग्रवादी हथियारों के साथ गिरफ्तार, जंगल से AK-47 समेत भारी सामान बरामद

0
Advertisements
Advertisements

लातेहार: लातेहार जिले में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लातेहार पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (JJMP) के दो सक्रिय उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि संगठन का कुख्यात सदस्य शंकर राम मौके से फरार हो गया।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का उग्रवादी शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुरुखेता के जंगलों में घूम रहा है और किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी तथा सैट व जिला बल की संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही उग्रवादी भागने लगे, लेकिन सुरक्षाबलों ने खदेड़कर दो उग्रवादियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मनोज लोहरा (26 वर्ष), ग्राम जोबला, थाना पांकी, जिला पलामू और महादेव सिंह (24 वर्ष), ग्राम सिमरियाटांड, जिला लातेहार के रूप में हुई है।पुलिस ने मनोज लोहरा के पास से एसएलआर राइफल, मैगजीन, गोली और मोबाइल फोन बरामद किया है, जबकि महादेव सिंह के पास से भी हथियार और अन्य सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा जंगल में झाड़ियों से एक AK-47 राइफल, मैगजीन, गोली, वायरलेस सेट और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद हुई है।फिलहाल फरार शंकर राम और उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस अभियान में सैट-42 कुमंडिह पिकेट, सैट-137 आईआरबी-04 छिपादोहर और मनिका थाना रिजर्व गार्ड के जवान भी शामिल थे।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में उग्रवादियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed