अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार को वियतनाम में सम्मान, वैश्विक योग योगदान पर मिली बड़ी पहचान


जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार को वियतनाम में उनके योग क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान वैश्विक स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार और लोगों को योग से जोड़ने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह सम्मान वियतनाम के डोंग थाप स्थित हील योगा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जहां योग के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में उनके कई शिष्य भी मौजूद रहे, जो वियतनाम में योग प्रशिक्षण से जुड़े हैं। अंशु सरकार ने इस अवसर को योग के वैश्विक विस्तार और भारतीय योग परंपरा के लिए महत्वपूर्ण बताया।


