अचानक मोबाइल हैकिंग से बैंक खाते से ₹2.75 लाख उड़ाए, रांची में साइबर ठगी से हड़कंप


रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के मोबाइल को हैक कर उसके बैंक खाते से 2.75 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने पहले मोबाइल को हैक किया और फिर बैंक खाते तक पहुंच बनाकर अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 2.75 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को तब घटना की जानकारी मिली जब उसने अपने खाते की जांच की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल भी इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि पैसे किस माध्यम से और किन खातों में ट्रांसफर किए गए।


