जहरीले सांप का हमला, महिला की चीख से मचा हड़कंप, सूझबूझ से बची जान
Advertisements

Advertisements

नोवामुंडी : पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड में देर रात एक महिला को जहरीले ‘चिति’ सांप ने डस लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेल फाटक के पास रहने वाली लक्ष्मी कोड़ा के बाएं पैर पर सांप ने काट लिया, जिसके बाद वह दर्द और घबराहट में जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
Advertisements

महिला की आवाज सुनकर पास में मौजूद राजू सामंत तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए उसे अपनी मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, जिससे समय रहते बड़ी अनहोनी टल गई।
फिलहाल महिला का इलाज आईसीयू में चल रहा है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने समय पर मदद करने के लिए राजू सामंत की सराहना की है।


