महुआडांड़ सरकारी स्कूलों के रसोइया मरम्मत के नाम पर खुली लूट, बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़


Jharkhand : महुआडांड़ प्रखंड के सरकारी स्कूलों में रसोईघर मरम्मत कार्य अब सीधे-सीधे घोटाले का रूप ले चुका है. जमीनी हकीकत यह है कि जहां मजबूत निर्माण होना चाहिए था, वहां सिर्फ चूना-पुताई कर लाखों की राशि हड़प ली गई. दीवारें फटी हुई हैं, छत टपक रही है, प्लास्टर झड़ रहा है—लेकिन कागजों में सब “चमचमाता” दिखाया जा रहा है।सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि जिन रसोईघरों में बच्चों का खाना बनता है, वही सबसे ज्यादा जर्जर हालत में हैं. किसी भी वक्त दीवार या छत गिर सकती है, लेकिन जिम्मेदारों को न बच्चों की चिंता है, न सुरक्षा की. स्थानीय लोगों का साफ आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ से यह पूरा खेल चल रहा है. घटिया काम को जानबूझकर पास किया जा रहा है जरूरत है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो.



