आराहंस मध्य विद्यालय में खपड़े के घर में चल रहा मिड-डे मील किचन, बरसात में टपकता पानी — नए किचन शेड की उठी जोरदार मांग


महुआडांड़: महुआडांड़ प्रखंड स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय आराहंस में बुनियादी सुविधाओं की गंभीर कमी सामने आई है। विद्यालय में मिड-डे मील (पोषण आहार) के लिए किचन शेड आज भी खपड़े (टाइल) के जर्जर मकान में संचालित किया जा रहा है, जिससे बच्चों के भोजन व्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है।ग्रामीणों और अभिभावकों के अनुसार, किचन शेड की स्थिति बेहद दयनीय है। खासकर बरसात के दिनों में छत से पानी का सीपेज होने लगता है, जिससे खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। कई बार रसोईघर के अंदर पानी भर जाता है, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति में बच्चों के लिए भोजन तैयार करना जोखिम भरा है। एक ग्रामीण ने बताया, “बारिश में पूरा किचन टपकने लगता है, ऐसे में खाना बनाना बहुत कठिन हो जाता है। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ समझौता हो रहा है।विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या अच्छी-खासी है, लेकिन किचन की इस बदहाल व्यवस्था के कारण मिड-डे मील योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। रसोइयों को भी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की मांग:
नए पक्के किचन शेड का तत्काल निर्माण कराया जाए,बरसात से बचाव के लिए मजबूत और सुरक्षित ढांचा तैयार किया जाए शिक्षा के साथ-साथ पोषण भी बच्चों के विकास का अहम हिस्सा है,



